प्रतिनिधि, नारायणपुर : कन्या मध्य विद्यालय, नारायणपुर में गुरुवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ कमलेश कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिवाकर कुमार एवं उप प्रमुख प्रतिनिधि हरगोविंद रजक उपस्थित रहे. इस दौरान विद्यालय की 41 छात्राओं के बीच सरकार की योजना के तहत साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे. बीडीओ कमलेश कुमार दास ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए साइकिल वितरण योजना संचालित की जा रही है. इससे छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और उन्हें पढ़ाई जारी रखने में सुविधा मिलेगी. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार, सहायक शिक्षिका कुमारी बीना सिन्हा, पूर्व मुखिया बालेश्वर मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे.
41 स्कूली छात्राओं को मिली साइकिल, बीडीओ ने कहा- शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

फोटो : साइकिल वितरण करते बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
Copied link
नारायणपुर के कन्या मध्य विद्यालय में 41 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। बीडीओ ने कहा कि सरकार शिक्षा और छात्राओं की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।