ट्रेन की चपेट आकर 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मिहिजाम. रूपनारायणपुर रेल गेट पर मंगलवार की दोपहर ट्रेन की चपेट आकर 40 बच्चे वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.

मिहिजाम. रूपनारायणपुर रेल गेट पर मंगलवार की दोपहर ट्रेन की चपेट आकर 40 बच्चे वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राहुल प्रसाद के तौर पर हुई है. मृतक पीठाक्यारी इलाके में एक किराए के मकान में रहता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर के 3:00 बजे हावड़ा-दिल्ली मेल लाइन पर एक तेज रफ्तार यात्री ट्रेन गुजरने वाली थी, जिसके कारण रेल फाटक पहले से बंद था. इसी दौरान राहुल प्रसाद बंद गेट के नीचे से रेल लाइन पार करने का प्रयास करने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गये. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >