मिहिजाम . चार वर्षीय पुत्र के साथ विवाहिता रहस्यमय तरीके से अपने पिता के घर से गायब हो गई. घटना शहर के पोखर तल्ला इलाके की है. उसके पिता रवि दास ने अपनी पुत्री के लापता होने की सनहा दर्ज करायी है. उसने बताया कि उसकी पुत्री पिंकी का विवाह गया जिले के खरखुरा थाना डेल्टा निवासी राकेश कुमार के साथ हुआ था. उसके ससुराल वाले हमेशा प्रताडि़त करते रहते थे. इसी प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी अपने पिता के घर चार वर्षीय बेटे अंश के साथ मिहिजाम चली आई. 29 मार्च को बिना किसी को बताये गुपचुप तरीके के अपने पुत्र के साथ गायब हो गई. 31 मार्च को उसने मोबाइल पर घरवालों से संपर्क किया और तुरंत फोन काट दिया. उसने पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की है.
ओके :: विवाहिता रहस्यमय तरीके से गायब
मिहिजाम . चार वर्षीय पुत्र के साथ विवाहिता रहस्यमय तरीके से अपने पिता के घर से गायब हो गई. घटना शहर के पोखर तल्ला इलाके की है. उसके पिता रवि दास ने अपनी पुत्री के लापता होने की सनहा दर्ज करायी है. उसने बताया कि उसकी पुत्री पिंकी का विवाह गया जिले के खरखुरा थाना […]
