ओके...... बीएलओ घर-घर जाकर लेंगे ब्योरा

फतेहपुर . प्रखंड सभागार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत आर्थिक, सामाजिक, जातिगत जनगणना के आधार पर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर डाटा बेस का सत्यापन करना है. जिसका पहला चरण पांच अपै्रल से शुरू होना है. दूसरा दो मई तथा तीसरा 15 मई को ग्राम सभा होगी. इसके बाद बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर आधार […]

फतेहपुर . प्रखंड सभागार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत आर्थिक, सामाजिक, जातिगत जनगणना के आधार पर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर डाटा बेस का सत्यापन करना है. जिसका पहला चरण पांच अपै्रल से शुरू होना है. दूसरा दो मई तथा तीसरा 15 मई को ग्राम सभा होगी. इसके बाद बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता संख्या, घर के मुखिया का आधार कार्ड की जेरॉक्स कॉपी आदि दस्तावेज बीएलओ द्वारा लिया जायेगा. बीएलओ द्वारा मोबाइल नंबर, जनवितरण प्रणाली दुकानदार का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के किसी सदस्यों का नाम छूटा है तो उसे भी अंकित किया जायेगा. मौके पर सभी बीएलओ, सीआरपी, पंचायत सचिव, जनसेवक, बीडीओ श्रीमान मरांडी, कृषि पदाधिकारी रंजीत दास आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >