ओके ::: पुलिस निरीक्षक ने थाना प्रभारी के साथ की बैठक, कहा

कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरदाश्त नहीं प्रतिनिधि, जामताड़ाजामताड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक वाल्मीकि सिंह ने जामताड़ा सर्किल अंतर्गत जामताड़ा, करमाटांड़, नारायणपुर तथा मिहिजाम के थाना प्रभारियों के साथ क्राइम की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न थाने में दर्जनों कांड का निष्पादन लंबित है. इन मामलों का शीघ्र निष्पादन […]

कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरदाश्त नहीं प्रतिनिधि, जामताड़ाजामताड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक वाल्मीकि सिंह ने जामताड़ा सर्किल अंतर्गत जामताड़ा, करमाटांड़, नारायणपुर तथा मिहिजाम के थाना प्रभारियों के साथ क्राइम की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न थाने में दर्जनों कांड का निष्पादन लंबित है. इन मामलों का शीघ्र निष्पादन करें. साथ ही आपराधिक गतिविधि पर नजर रखें. लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी अभियान लगातार चलायें. उन्होंने कहा कि अनुसंधान में लापरवाही बरतने और निर्देश का अनुपालन नहीं करने वाले पदाधिकारियों की शिकायत उच्च पदाधिकारी से की जायेगी. इस अवसर पर थाना प्रभारी अजय कुमारी सिंह, प्रेम रंजन उरांव, उत्तम तिवारी, मंगल प्रसाद कुजूर, मिरा पाल आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >