मिहिजाम : शहर के अरविंद नगर कॉलोनी निवासी एक नवविवाहिता ने ससुरालवालों पर मारपीट करने एवं दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करायी है. मोमिता मुखर्जी ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 29 जनवरी 2015 को उसका विवाह पश्चिम बंगाल के गोपालपुर निवासी करुणसिंधु मुखर्जी के साथ हुआ था.
विवाह में पिता ने दो लाख नगद के साथ काफी सामान ससुरालवालों को उपहार में दिये थे. शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा. लेकिन इसके बाद पति, भैसुर कृपासिंधु मुखर्जी, देवर दीनबंधु मुखर्जी मायके से एक मोटरसाइकिल, एक लाख नगद लाने की मांग करने लगे. असमर्थता जताने पर मारपीट की जाने लगी. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
