बिंदापाथर : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के तामाजोर लाइन होटल के पास एक लावारिस ट्रक मंगलवार की रात्रि से लगा हुआ था. सुबह भी ट्रक को लगा देख लाइन होटल और अन्य लोगों को शक हुआ. उसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद बिंदापाथर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया.
जांच में पता चला कि ट्रक दुर्गापुर के संजय चौधरी का है. थाना प्रभारी कमलेश्वर पासवान ने बताया कि ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 37 सी 2559 दुर्गापुर से छड़ लोड करके रानीगंज के लिए चला था. लेकिन चालक ने छड़ को रास्ते में ही बेच कर खाली ट्रक तांबाजोर में लगा कर चल दिया.
