जामताड़ा कोर्ट : झारखंड मुक्ति मोरचा कार्यालय में गुरुवार को पर्यवेक्षक पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया और रवींद्रनाथ दुबे की उपस्थिति में प्रखंड क मेटी का गठन किया गया. जामताडा प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष पद पर देवीसन हांसदा, सचिव सुभाष मिर्धा एवं जामताड़ा नगर कमेटी के अध्यक्ष पद पर जीतू सिंह, सचिव के पद राजू बाउरी का सर्वसम्मति से चयन किया है. कमेटी के उपाध्यक्ष, उपसचिव, संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम द्वारा घोषणा किया गया.
श्री हेंब्रम ने बताया कि पार्टी का महाधिवेशन जमशेदपुर में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित की गयी है. इसके पूर्व प्रखंड और जिला कमेटी का गठन करने का निर्देश आलाकमान शिबू सोरेन द्वारा दी गयी है. सात अप्रैल को जिला कमेटी का गठन कर लिया जायेगा. मौके पर अशीत मंडल, मदन मरांडी, सत्यजीत मिश्र, देवाशिष मिश्र, साकेश सिंह, अनिल मंडल, रीता महतो, ब्रजेंद्रनाथ माजी आदि उपस्थित थे.
प्रखंड कमेटी : उपाध्यक्ष रेणु मुमरू, हातिम अंसारी, दिनेश मुमरू, लखींद्र महतो, कमल टुडू, उपसचिव- इनसान अली, रवींद्र पांडे, जयसिंह हेंब्रम, अरविंद मंडल, सोनाराम बेसरा, परेश मरांडी, संगठन मंत्री जोसेफ मुर्मू, शंकर मंडल, हराधन पंडित, जेनुल अली, अशोक मरांडी, महादेव सोरेन, कोषाध्यक्ष बासुदेव मरांडी.
नगर कमेटी : उपाध्यक्ष किशोर रवानी, आलोक किस्कू, रघुवीर महतो, पंचानंद दास, कृष्णा महतो, सुभाष सिंह, उपसचिव बी देव सिंह, घ्रुवो सरकार, समीम शेख, नवीन कुमार सिंह, रंजीत राउत, अधिक मंडल.
संगठन मंत्री : जियाराम बाउरी, सुभाष मंडल, सचिन राउत, संजय सिंघी, कोषाध्यक्ष मुन्ना मुखर्जी.
