ओके.... तालाब से जबरन मछली मारने का मामला दर्ज

कुंडहित . विजयपुर गांव के मागाराम मंडल के दाग नंबर 1389 तालाब से जबरन मछली मारने का मामला प्रकाश में आया है. मागाराम मंडल ने थाना में लिखित आवेदन थाने में दिया है. बताया कि 18 मार्च को गांव के ही मंटू मंडल, मधुर मंडल, गणेश मंडल, संतोष मंडल, अमित मंडल, पवित्र मंडल, बाचु मंडल […]

कुंडहित . विजयपुर गांव के मागाराम मंडल के दाग नंबर 1389 तालाब से जबरन मछली मारने का मामला प्रकाश में आया है. मागाराम मंडल ने थाना में लिखित आवेदन थाने में दिया है. बताया कि 18 मार्च को गांव के ही मंटू मंडल, मधुर मंडल, गणेश मंडल, संतोष मंडल, अमित मंडल, पवित्र मंडल, बाचु मंडल ने लाठी, डंडा आदि लेकर आये. जबरन तालाब में पंप लगाकर पानी की निकासी कर 50 किलो मछली मार लिया. जिससे तालाब में फसल सिंचाई के लिए एक बूंद पानी नहीं बचा. मागाराम के आवेदन पर थाना कांड संख्या 28/13-143, 379, 504, 506 भादवि की धारा दर्ज कर मामलों की पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >