ओके........ नंदन कानन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़ी भीड़

फोटो : 02 जाम 07,08,09विद्यासागर . नंदन कानन में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह पर वृंदावन धाम से पधारे हित ललित बल्लभ नागार्च ने त्याग आसन से बताया कि सनातन धर्म एक विशाल वट वृक्ष की तरह है. जिससे अनंत शाखायें निकलती है. इसी प्रकार सनातन धर्म सेही समस्त धर्म, पेयजल एवं मार्ग निकले हैं. सनातन […]

फोटो : 02 जाम 07,08,09विद्यासागर . नंदन कानन में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह पर वृंदावन धाम से पधारे हित ललित बल्लभ नागार्च ने त्याग आसन से बताया कि सनातन धर्म एक विशाल वट वृक्ष की तरह है. जिससे अनंत शाखायें निकलती है. इसी प्रकार सनातन धर्म सेही समस्त धर्म, पेयजल एवं मार्ग निकले हैं. सनातन धर्म ही समस्त धर्मों का मूल है. नागार्च जी ने श्रीराम चरित्र के संदर्भ में बताया कि भागवत में पहले राम चरित्र फिर कृष्ण चरित्र आया है. राम चरित्र को जीवन में अपनाये बिना जीव कृष्ण रस का अधिकारी नहीं हो सकता है. कृष्ण जन्मोत्सव पर मंडप सजाया गया. गोपाल कृष्ण का अभिषेक किया गया. झांकी सजायी गयी और बधाइयां दी गयी है. संगीत में साकेत, हृदेश, विजय, सुरेश, सीटू, हमराज, गोपाल संगत कर रहे थे. मौके पर कृषिमंत्री रंधीर सिंह, महंत किशोरी राणा, बलराम शाह, बैजनाथ शाह, श्यामा चरण जायसवाल बिमल जायसवाल, अनिल प्रसाद गुप्ता, अरविंद सरफी, टिंकू डालमियां, विजय वैद्य, गुलाच चंद्र शाह, संतोष शाह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >