फोटो : 02 जाम 01- वाहनों पर लगाना था डिजीटल नंबर प्लेट- गाड़ी पर नंबर नहीं रहने पर होगा जुर्मानानगर प्रतिनिधि, जामताड़ा जामताड़ा में परिवहन विभाग के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है. जिला परिवहन विभाग द्वारा बाइक व फोर व्हीलर के नबंर प्लेट में रोमन में नबंर लिखवाने का निर्देश जारी किया गया था. लेकिन इस निर्देश का पालन शहरवासियों ने अब तक नहीं किया है. दूसरी ओर विभाग के पदाधिकारी भी सुस्त रवैया अपनाये हुए हैं.नहीं होती है पहचान: जिले में ज्यादातर लोग वाहन में नंबर लिखाने की जगह कुछ चिन्हों या शब्दों का प्रयोग करते हैं. जिससे दुर्घटना होने पर व्यक्ति की पहचान कठिन हो जाती है. पुलिस का भी समय बरबाद होता है. जबकि डिजीटल नंबर प्लेट होने पर पहचान करने में परेशानी नहीं होती है.हो सकता है जुर्माना: परिवहन नियम के अंतर्गत कोई वाहनों पर नंबर नहीं लिखवता है तो उसे धारा 177 के तहत 100 रुपये से लेकर 500 रुपया तक जुर्माना का प्रावधान है. वहीं नंबर प्लेट पर गाड़ी नंबर लिखवाने की जगह दूसरे तथ्य लिखा रहने पर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई करनी होगी. क्या कहते हैं जिला परिवाहन पदाधिकारी.जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि समय-समय पर कार्रवाई की जाती है. नंबर प्लेट पर नंबर की जगह कुछ दूसरा लिखा रहने पर उन्हें आर्थिक दंड लगेगा.
ओके.... जिला परिवहन विभाग के निर्देश की अवहेलना
फोटो : 02 जाम 01- वाहनों पर लगाना था डिजीटल नंबर प्लेट- गाड़ी पर नंबर नहीं रहने पर होगा जुर्मानानगर प्रतिनिधि, जामताड़ा जामताड़ा में परिवहन विभाग के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है. जिला परिवहन विभाग द्वारा बाइक व फोर व्हीलर के नबंर प्लेट में रोमन में नबंर लिखवाने का निर्देश जारी किया […]
