फतेहपुर . बामनबांधी आंगनबाड़ी केंद्र का भवन लगभग दो वर्ष पूर्व सें ही बनकर तैयार है. बावजूद भाड़े में संचालन हो रहा है. इसे देख कर लगता है भवन बनाने का उद्देश्य सिर्फ भवन बनाने तक ही सीमित था. इस तरह भवन बनने के बाद भी केंद्र का संचालन होना अच्छी बात नहीं है. स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए केंद्र का संचालन आंगनबाड़ी भवन में होना जरूरी है. इस संबंध में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुकुलिता घोष ने बताया केंद्र का जमीन जिसने दिया है वे कहते हैं कि मुझे यह जमीन देने के एवज में पैसे देने कि बात थी जो अभी तक नहीं दिया गया है. इस पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर लिखित प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंप दिया गया है. उधर से कोई जवाब नहीं आया है. बंदरनाचा पंचायत के मुखिया आशुतोष सोरेन ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में ही चलना चाहिए तभी स्कूल पूर्व शिक्षा का उद्देश्य पूरा हो सकता है.
आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार संचालन शुरू नहीं
फतेहपुर . बामनबांधी आंगनबाड़ी केंद्र का भवन लगभग दो वर्ष पूर्व सें ही बनकर तैयार है. बावजूद भाड़े में संचालन हो रहा है. इसे देख कर लगता है भवन बनाने का उद्देश्य सिर्फ भवन बनाने तक ही सीमित था. इस तरह भवन बनने के बाद भी केंद्र का संचालन होना अच्छी बात नहीं है. स्कूल […]
