विद्यालय सचिवों की मासिक गुरुगोष्ठी

नारायणपुर. शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के सभी प्राथमिकी एवं मध्य विद्यालयों के सचिवों की मासिक गुरुगोष्ठी उच्च विद्यालय में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरूण कुमार घाटी ने की. इस दौरान पोशाक वितरण का उपयोगिता प्रमाण पत्र का मुद्दा छाया रहा. श्री घाटी ने सभी विद्यालयों के सचिवों को निर्देश दिया कि विद्यालय […]

नारायणपुर. शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के सभी प्राथमिकी एवं मध्य विद्यालयों के सचिवों की मासिक गुरुगोष्ठी उच्च विद्यालय में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरूण कुमार घाटी ने की. इस दौरान पोशाक वितरण का उपयोगिता प्रमाण पत्र का मुद्दा छाया रहा. श्री घाटी ने सभी विद्यालयों के सचिवों को निर्देश दिया कि विद्यालय संचालन में कोताही बरदाश्त नहीं किया जायेगा. हर हाल में सभी विद्यालयों में सरकारी नियमानुसार विद्यालय का संचालन किया जाय. यदि किसी प्रकार की शिकायत आती है तो इस पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सीआरपी सोहन कुमार, राघवेंद्र नारायण सिंह, प्रताप गुप्ता समेत शिक्षक धमेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, रंजीत सिंह समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >