स्कूली बच्चों के बीच पोशाक का वितरण

फोटो : 01 जाम 03 पौशाक वितरण करते विद्यालय के सचिव प्रतिनिधि, जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया. विद्यालय के सचिव मिनोती पाल ने सभी छात्र-छात्राओं को पोशाक वितरण किया. साथ उन्होंने कहा कि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं और पोशाक पहन कर […]

फोटो : 01 जाम 03 पौशाक वितरण करते विद्यालय के सचिव प्रतिनिधि, जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया. विद्यालय के सचिव मिनोती पाल ने सभी छात्र-छात्राओं को पोशाक वितरण किया. साथ उन्होंने कहा कि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं और पोशाक पहन कर आये. जिस प्रकार से आप अपने पोशाक को साफ रखते हैं. ठीक उसी प्रकार विद्यालय को भी स्वच्छ रखें. मन लगा कर पढे़ और जिले का नाम रोशन करें. मौके पर सहायक शिक्षक असीमा दास, एसएमसी के अध्यक्ष शेख मुख्तार, पारा शिक्षक अजित महतो, संजय कुमार महतो, कृष्णा कुमारी राय, इसराफिल शेख, कमाल परवेज, आशा देवी, उज्ज्वल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >