बीएसएसी कंपनी की गाड़ी को 25 हजार का फाइन

बस मालिकों को सीट से अधिक सवारी नहीं लेने की चेतावनीनगर प्रतिनिधि, जामताड़ाजिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने सोमवार को मोहनपुर के पास से बीएसएस कंपनी की पांच हाइवा को 25 हजार रुपये का फाइन लगाया. उन्होंने बताया कि हाइवा में गिट्टी लदा था. वाहन चालकों ने चलान नहीं दिया. इस कारण पांचों हाइवा […]

बस मालिकों को सीट से अधिक सवारी नहीं लेने की चेतावनीनगर प्रतिनिधि, जामताड़ाजिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने सोमवार को मोहनपुर के पास से बीएसएस कंपनी की पांच हाइवा को 25 हजार रुपये का फाइन लगाया. उन्होंने बताया कि हाइवा में गिट्टी लदा था. वाहन चालकों ने चलान नहीं दिया. इस कारण पांचों हाइवा से पांच-पांच हजार रुपये का फाइन वसूला गया. उन्होंने कहा कि नियम सब के लिये लागू है. बड़ी कंपनी हो या छोटी, जो नियम के विरुद्ध काम करेगी, उस पर कार्रवाई की जायेगी. यह अभियान लगातर चलाया जायेगा. बस मालिकों को भी सीट से अधिक सवारी नहीं लेने की चेतावनी दी गयी है. ऐसा किया गया, तो बसों पर भी कार्रवाई की जायेगी……………फोटो : 30 जाम 25

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >