प्रतिनिधि, जामताड़ाकरमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के फुकबंदी गांव में शनिवार रात मदरसा अदवतुल इस्लाह अब्दुल्लाह नगर के तत्वावधान में इस्लाहे मुआशरा कांफ्रेंस का अयोजन किया गया. कांफ्रेंस की अध्यक्षता मदरसा के प्रधान मौलवी मौलाना मुहीउद्दीन कासमी ने किया. नातिया कलाम पेश करते हुए मौलाना ताबिश रेहान ने कहा यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है. यहां के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने की जरूरत है. उन्होंने मुसलिम समुदाय के लोगों से अपील की कि अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी तालीम दें. ताकि वे बड़े पद पर काम कर सकें. उन्होंने कहा मुसलमान को कुरान व हदीस के मुताबिक अपनी जिंदगी गुजारें. मौलाना खुर्शीद आलम ने कहा मुसलिम समाज में दहेज एक बहुत बड़ी समस्या उभर कर सामने आ रही है. जिसे समाजसेवी व बुद्धिजीवी आगे आकर रोकने का प्रयास करें. कहा : कुरान व हदीस के संदेशों से समाज की बुराईयों, कुरीतियों को काफी हदतक समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि बालिका शिक्षित होगी तो पूरा समाज शिक्षित होगा. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे.ये भी थे उपस्थितजिला साक्षरता समिति के सचिव हाजि रफिक अनवर, अब्दुर रज्जाक, सलीम अंसारी, कौरेश अंसारी, हाजी इकरामुद्दीन, हाफिज नाजीर हुसैन, हाजी नियामत अली, मुन्ना अंसारी, जैनुल अंसारी, शफाकत अंसारी, तसलीम अंसारी, जहूर आलम, मौलाना सत्तार, सिकंदर अंसारी, मौलाना तालिब हसन, एहसानुल हक, झामुमो नेता इसहाक अंसारी, सहित अन्य मौजूद थे.——————————–फोटो : 29 जाम 06 कान्फ्रेंस को संबोधित करते उलेमा, 07 उपस्थित लोग
ओके ::: करमाटांड़ में इस्लाहे मुआसरा कान्फ्रेंस का आयोजन, उलेमाओं ने कहा
प्रतिनिधि, जामताड़ाकरमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के फुकबंदी गांव में शनिवार रात मदरसा अदवतुल इस्लाह अब्दुल्लाह नगर के तत्वावधान में इस्लाहे मुआशरा कांफ्रेंस का अयोजन किया गया. कांफ्रेंस की अध्यक्षता मदरसा के प्रधान मौलवी मौलाना मुहीउद्दीन कासमी ने किया. नातिया कलाम पेश करते हुए मौलाना ताबिश रेहान ने कहा यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है. यहां के शिक्षा […]
