फोटो भी हैनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा श्री श्री बजरंग अखाड़ा जामताड़ा द्वारा स्थानीय गांधी मैदान में राम नवमी के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा की जामताड़ा की धरती पावन है. जहां इस प्रकार के आयोजन हमेशा होता रहता है. कार्यक्रम में बिहार के भोजपुरी गानों की मशहूर गायिका देवी ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को रात भर झूमने के लिये मजबूर कर दिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में कुणाल सिंह, संजय सिंह, कमलेश मंडल, नीरज कुमार सहित कई अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभायी.
देवी के गीतों पर झूमे-नाचे भक्त
फोटो भी हैनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा श्री श्री बजरंग अखाड़ा जामताड़ा द्वारा स्थानीय गांधी मैदान में राम नवमी के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा की जामताड़ा की धरती पावन है. […]
