कर्नाटक पुलिस ने एक साइबर अपराधी को पकड़ा

– स्थानीय पुलिस को नहीं दी सूचनाप्रतिनिधि, विद्यासागरशुक्रवार को कर्नाटक पुलिस आयी और छापेमारी कर साइबर क्राइम के अपराधी को पकड़ कर एक होटल में रखा, लेकिन स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं पहुंची. जब गिरफ्तार अभियुक्त नेपाल मंडल की पत्नी ने थाने में अपहरण की शिकायत की तो पुलिस हरकत में आयी. फिर स्थानीय […]

– स्थानीय पुलिस को नहीं दी सूचनाप्रतिनिधि, विद्यासागरशुक्रवार को कर्नाटक पुलिस आयी और छापेमारी कर साइबर क्राइम के अपराधी को पकड़ कर एक होटल में रखा, लेकिन स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं पहुंची. जब गिरफ्तार अभियुक्त नेपाल मंडल की पत्नी ने थाने में अपहरण की शिकायत की तो पुलिस हरकत में आयी. फिर स्थानीय पुलिस ने नेपाल की खोजबीन के लिए छापेमारी की तो पता चला कि नेपाल मंडल उत्सव लैंड मार्ग होटल में है. वहां पुलिस पहुंची तो पाया कि कर्नाटक की पुलिस भी वहां मौजूद है. तब जाकर मामला साफ हुआ. कर्नाटक पुलिस द्वारा छापेमारी की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दिये जाने की बात पर एसडीपीओ राजबली शर्मा ने कहा कि इसकी जानकारी कर्नाटक पुलिस को देनी चाहिए थी. बता दें कि नियम के अनुसार किसी अन्य राज्य की पुलिस जब भी छापेमारी करेगी तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी देना अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >