बीडीओ ने समीक्षा बैठक

फोटो : 28 जाम 19 बैठक करते बीडीओ प्रतिनिधि, नाला विकास भवन में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने सभी पंचायत सचिव, जन सेवक, रोसे तथा कनीय अभियंता के साथ योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों का सर्वेक्षण प्रपत्र 31 मार्च से पूर्व शत-प्रतिशत जमा करने, मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क […]

फोटो : 28 जाम 19 बैठक करते बीडीओ प्रतिनिधि, नाला विकास भवन में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने सभी पंचायत सचिव, जन सेवक, रोसे तथा कनीय अभियंता के साथ योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों का सर्वेक्षण प्रपत्र 31 मार्च से पूर्व शत-प्रतिशत जमा करने, मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क मार्च में पूर्ण करा कर पूर्णता प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने इंदिरा आवास के द्वितीय व अन्य राशि लेने के बावजूद कार्य नहीं करने वाले लाभुकों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु चिह्नित करने तथा कार्य प्रगति के अनुसार अग्रिम भुगतान करने का भी निर्देश दिया. जिसमें जीपीएस अनिल कुमार, बीपीओ मरियस मुर्मू, सअ निखिल प्रसाद साहा, महेश्वर दत्ता, विश्वजीत दुबे, तापस मंडल, गिरिधारी मंडल, विदयाधर पांडेय, चंचल दास, सुखमय मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >