ओके... 31 तक लंबित योजना पूर्ण करने का निर्देश

फतेहपुर . मनरेगा भवन में मनरेगा योजना के तहत सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के लिए विशेष समीक्षा की गयी. वहीं सभी पंचायत के कर्मियों से सभी योजना की अद्यतन जानकारी ली गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ श्रीमान मरांडी ने की. इस दौरान श्री मरांडी ने 31 मार्च तक सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने […]

फतेहपुर . मनरेगा भवन में मनरेगा योजना के तहत सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के लिए विशेष समीक्षा की गयी. वहीं सभी पंचायत के कर्मियों से सभी योजना की अद्यतन जानकारी ली गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ श्रीमान मरांडी ने की. इस दौरान श्री मरांडी ने 31 मार्च तक सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि मनरेगा मजदूरों क ा शत प्रतिशत आधार सिडिंग का कार्य किया जाय. मौके पर बीपीओ वीरेंद्र देव, रोजगार सेवक, राजकिशोर झा, मोबिन अंसारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >