जामताड़ा कोर्ट . व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया और आपसी समझौता के आधार पर 10 मामलों का निष्पादन हुआ. वहीं दो लाख 8,365 रुपया पक्ष कार जमा कर वादों का निबटारा कराया गया. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रभाकर सिंह ने दी. श्री सिंह ने बताया कि मामलों के निष्पादन के लिए दो बेंच का गठन किया गया था. बेंच नंबर एक में सब जज एसएस फातमी, एसडीजेएम चौधरी एहसान मोइज तथा बेंच नंबर दो स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन महेंद्र प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश कात्यान, त्रिलोचन पांडे सदस्य थे. बीएसएनएल के सात, बिजली विभाग के एक, उत्पाद विभाग के एक मामले, बैंक के एक मामले का निष्पादन हुआ. मौके पर उत्पाद विभाग, बिजली विभाग और बैंक के पदाधिकारी कर्मचारी और डीएसएसए सहायक नरेंद्र नारायण के अलावा अधिवक्ता उपस्थित थे.
ओके..... मासिक लोक अदालत मंे 10 मामलों का निबटारा
जामताड़ा कोर्ट . व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया और आपसी समझौता के आधार पर 10 मामलों का निष्पादन हुआ. वहीं दो लाख 8,365 रुपया पक्ष कार जमा कर वादों का निबटारा कराया गया. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रभाकर सिंह […]
