आइएचएसडीपी योजना की जांच

बिना नक्सा पास कराये बनाया आवासप्रतिनिधि, मिहिजामनगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में आइएचएसडीपी योजना में हुई गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट में अधिकारी ने उल्लेख किया है कि लाभुक की पत्नी के आवास प्रमाण पत्र की जगह उसके पति के नाम से आवास प्रमाण संल्गन किया गया है. इस वार्ड में हुई गड़बड़ी की […]

बिना नक्सा पास कराये बनाया आवासप्रतिनिधि, मिहिजामनगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में आइएचएसडीपी योजना में हुई गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट में अधिकारी ने उल्लेख किया है कि लाभुक की पत्नी के आवास प्रमाण पत्र की जगह उसके पति के नाम से आवास प्रमाण संल्गन किया गया है. इस वार्ड में हुई गड़बड़ी की जांच का जिम्मा अंचल अधिकारी नाला को सौंपा गया था. जांच रिपोर्ट मे कहा गया है कि सभी अभिलेखों में भूमि संबंधी जांच प्रतिवेदन, अभिलेखों में जमीन संबंधी कोई परचा संलग्न नहीं है और न जमीन के मालिक से लाभुक का संबंध ही वर्णित है. कनीय अभियंता द्वारा नक्शा पास नहीं कराया गया है और न ही आवास निर्माण से पूर्व स्थल निरीक्षण किया गया. योजना के तहत लाभुकों को चयनित करने में जातिगत तौर पर अंशदान का ध्यान नहीं रखा गया. जाति प्रमाण पत्र भी संलग्न नहीं किया गया. सत्यापन सूचि का प्रकाशन नहीं किया गया, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन नहीं किया गया, सोशल ऑडिट भी नहीं कराया गया. अनुश्रवण पर्यवेक्षण नहीं कराया गया. लाभुकों के अभिलेख में बीपीएल कार्ड का अभाव है. फोटो तथा अंगूठे का निशान अभिप्रमाणित नहीं है. पारिवारिक सदस्यता सूची, शपथ पत्र दाखिल नहीं किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >