ओेके........राष्ट्रीय लोक अदालत में 5572 मामले निष्पादित

फोटो: 14 जाम 11 जिला जज को समस्या सुनाते, 12 मामलो का निष्पादन करते पदाधिकारी जामताड़ा कोर्ट . झालसा के निर्देश पर और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार के दिन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि ने की. लोक अदालत […]

फोटो: 14 जाम 11 जिला जज को समस्या सुनाते, 12 मामलो का निष्पादन करते पदाधिकारी जामताड़ा कोर्ट . झालसा के निर्देश पर और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार के दिन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि ने की. लोक अदालत में कुल 5572 मामलों का निबटारा किया गया. वहीं कुल 17 लाख 76 हजार 989 रुपया की वसूली की गयी. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज प्रभाकर सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत और मासिक लोक अदालत व्यवहार न्यायालय परिसर में लगाया जा रहा है. जिसका लाभ लोग ले रहे हैं. मामलों के निष्पादन के लिये तीन बैंचों का गठन किया गया था. बैंच नंबर एक में सिविल जज सह सब जज सिद्धार्थ मंडल, न्यायिक दंडाधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी और सीओ हेमा प्रसाद थे. जहां रेवन्यू, लैंड एक्यूजिसन और मनरेगा जैसे मामलों पर सुनवाई हुई. बैंच नंबर दो में सब जज एसएस फातमी, एसडीजेएम चौधरी एहसान मोइज, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी थे. जहां नगर पंचायत कोमरसियल टैक्स, रजिस्ट्रेशन, माइनिंग डिपार्टमेंट और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के मुकदमों की सुनवाई हुई. बैंच नंबर तीन में बिजली विभाग, विभिन्न बंैकों और प्रीलिटिगेशन विषय के आवेदन पर सुनवाई हुई. इस बैंच में पीएलए के चेयरमैन, पीएलए के सदस्य हरिप्रसाद तिवारी और अधिवक्ता सुरेश प्रसाद थे. इस अवसर पर बिजली विभाग, विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >