प्रतिनिधि, जामताड़ाबाजार धर्मशाला में शुक्रवार को शहर के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक हुई. जिसमें पानी और बिजली की गंभीर समस्या पर विचार विमर्श किया गया. संपूर्ण नगरवासी पानी और बिजली के लिये त्राहिमाम कर रही है. जबकि नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि चैन की नींद सो रहे हैं. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस समस्याओं के निराकरण के लिए 14 मार्च को एक प्रतिनिधि उपायुक्त से मिलेगा और उन्हें ज्ञापन सौंपेगा. साथ ही यदि नगर पंचायत द्वारा इन समस्याओं का निदान एक सप्ताह के अंदर नहीं किया जाता है तो सभी वार्डों में जन आंदोलन कार्यक्रम किया जायेगा. इस बाबत जामताड़ा नागरिक मंच का भी गठन किया गया. सर्व सम्मति से मंच का संयोजक देवाशीष मिश्र का चयन किया गया. बैठक की अध्यक्षता अनिरुद्ध आजाद कर रहे थे. मौके पर उपस्थित सम्मानित नागरिकों के सदस्य के रूप में चयन किया गया. जिसमें संजय तिवारी, नरेश वर्मण, सचिन घोष, अरुण साह, पशुपति देव, सत्येंद्र राउत, राजन राउत, किरी मिश्रा, कृष्णा नारनोलिया, महावीर मितला, राजेश परशुरामका, सतीश सिंह इसके अलावे सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
जनसमस्याओं को लेकर लोगों ने की बैठक
प्रतिनिधि, जामताड़ाबाजार धर्मशाला में शुक्रवार को शहर के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक हुई. जिसमें पानी और बिजली की गंभीर समस्या पर विचार विमर्श किया गया. संपूर्ण नगरवासी पानी और बिजली के लिये त्राहिमाम कर रही है. जबकि नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि चैन की नींद सो रहे हैं. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस […]
