प्रतिनिधि, नालाप्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में शुक्रवार को बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जन सेवक, कनीय अभियंताओं के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने इंदिरा आवास वित्तीय वर्ष 2015-16 प्रखंड के 352 इकाई लक्ष्य के लाभुकों की सूची 15 मार्च तक जमा करने का निर्देश दिया. इंदिरा आवास लंबित का पूर्णता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया. साथ ही पूर्ण आवासों की पूर्णता सर्टिफिकेट फोटो सहित जमा करने, योजनाओं का पर्यवेक्षण नियमित रूप से करने, पंचायतों में मिट्टी वर्क एवं श्रमोपयोगी कार्य को मूर्त रूप देने का निर्देश दिया. इंदिरा आवास आधार संख्या के साथ संशोधित रूप से समर्पित करने, परिचय पत्र के आधार पर सूची जमा करने तथा आवास सॉफ्ट में इंट्री करने का निर्देश दिया. सभी कर्मियों को पंचायत मुख्यालय में आवासन पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने साथ ही वर्षवार सभी वित्तीय वर्ष का लाभुक वार विस्तृत विवरण आदि के साथ बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया. इसके अलावे मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क, समतलीकरण, सिंचाई, नाली आदि सभी योजनाओं की समीक्षा की. मौके पर जीपीएस अनिल कुमार, बीपीओ मरियस मुर्मू, सहायक अभियंता मणिकांत सिन्हा, कनीय अभियंता सरयू दास, अजय किस्कू, पंचायत समिति सदस्य महेश सिन्हा, महेश्वर दत्ता, रोसे नारायण मंडल, विश्वजीत दुबे, तापस मंडल आदि उपस्थित थे.—————फोटो: 13 जाम 06 बैठक में उपस्थित बीडीओ व अन्य पदाधिकारी
योजनाओं की समीक्षा बैठक में बीडीओ ने कहा
प्रतिनिधि, नालाप्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में शुक्रवार को बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जन सेवक, कनीय अभियंताओं के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने इंदिरा आवास वित्तीय वर्ष 2015-16 प्रखंड के 352 इकाई लक्ष्य के लाभुकों की सूची 15 मार्च तक जमा करने का निर्देश दिया. […]
