चितरंजन के केंद्रीय विद्यालय के चार छात्रों को राष्ट्रपति पुरस्कार

फोटो : 13 जाम 13 टिकाराम, 14 सुधानशु, 15 धीरज प्रधान, अंकन आनंदमिहिजाम : रेलनगरी चितरंजन स्थित केंद्रीय विद्यालय के चार छात्रों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. छात्रों को यह पुरस्कार स्कूल में चलाए जा रहे भारत स्काउट एंड गाइड के कैंप मंें शिरकत करने को लेकर प्रदान किया गया है. हरियाणा के […]

फोटो : 13 जाम 13 टिकाराम, 14 सुधानशु, 15 धीरज प्रधान, अंकन आनंदमिहिजाम : रेलनगरी चितरंजन स्थित केंद्रीय विद्यालय के चार छात्रों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. छात्रों को यह पुरस्कार स्कूल में चलाए जा रहे भारत स्काउट एंड गाइड के कैंप मंें शिरकत करने को लेकर प्रदान किया गया है. हरियाणा के गढ़पुरी में आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार टेंस्टिंग कैंप में इन छात्रों का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया था. पुरस्कार पाने वालों में केंद्रीय विद्यालय के अंकन आनंद, टीकाराम हेंब्रम, धीरज प्रधान और सुधांशु शेखर शामिल है. केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जीके पत्रलेख ने छात्रों को बधाई दी है तथा कहा कि आगे चल कर ये बच्चे समाज और देश में हमारे विद्यालय का और नाम रौशन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >