कुंडहित : अंबा गांव के मंटू धीवर के खलिहान में आग लगने से धान जलकर राख हो गया है. अगलगी की सूचना बीडीओ सह सीओ अरविंद ओझा को दी गयी है. श्री ओझा ने कहा कि कर्मचारी को भेजा गया है. आकलन के बाद ही क्षतिपूर्ति की जायेगी.
वहीं कुंडहित प्रखंड के लोगों ने फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी की मांग की. क्षेत्र में प्राय: अगलगी की घटना होती रहती है. जामताड़ा से फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचते-पहुंचते आग के आगोश में घर का सारा सामान जल कर राख हो जाता है. क्षेत्र में अनेकों बार बड़ी-बड़ी घटनाएं घट चुकी है. सुदराक्षीपुर गांव में तो 10 से 12 घर जल कर राख हो चुका है.
