हड़ताल पर डटे हैं ग्रामीण डाक सेवक

प्रतिनिधि, जामताड़ाअपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रहा. मौके पर ग्रामीण डाक सेवक संघ के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य भागीरथ पंडित ने कहा कि सरकार डाक कर्मियों का शोषण कर रही है. जल्द ही सरकारी हमारी मांगे नहीं मानी तो आंदोलन को तेज किया जायेगा. कहा […]

प्रतिनिधि, जामताड़ाअपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रहा. मौके पर ग्रामीण डाक सेवक संघ के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य भागीरथ पंडित ने कहा कि सरकार डाक कर्मियों का शोषण कर रही है. जल्द ही सरकारी हमारी मांगे नहीं मानी तो आंदोलन को तेज किया जायेगा. कहा : सरकार व डाक विभाग के साथ पूर्व में ही हमारी मांगों को लेकर समझौता हुआ था. जिसमें मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज हमारी मांगों को पूरा करने के लिये मुकर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी मांग पूरा नहीं किये जाने तक हम आंदोलन को बाध्य हो रहे हैं. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती है. तब तक सभी डाक कर्मी हड़ताल पर डटे रहेंगे. मौके पर निरंजन कुमार मंडल, सुखेन मंडल, जयपाल कुमार, समसुद्दीन अंसारी, अजीत कुमार महतो, रमेश दास, विजय दास सहित अन्य उपस्थित थे.———————————फोटो: 11 जाम 10धरना पर बैठे डाक कर्मी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >