स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी

कुंडहित. बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र तुलसीचक में ताला तोड़ कर सामानों की चोरी कर ली गयी है. इसकी सूचना एएनएम अमिता मंडल एवं ज्योत्स्ना मुर्मू ने लिखित रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा कुुंडहित थाना में दी है. जिसके अनुसार आज सुबह जब वे उपकेंद्र पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा […]

कुंडहित. बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र तुलसीचक में ताला तोड़ कर सामानों की चोरी कर ली गयी है. इसकी सूचना एएनएम अमिता मंडल एवं ज्योत्स्ना मुर्मू ने लिखित रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा कुुंडहित थाना में दी है. जिसके अनुसार आज सुबह जब वे उपकेंद्र पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया. अंदर के लेबर रूम सहित अन्य रूम का दरवाजा खुला था. चोरों ने दो वजन मशीन, किचेन से गैस चूल्हा, गैस सिलिंडर, चापाकल का सेट को चुरा लिया है. स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी की यह दूसरी घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >