ओके ::: नारायणपुर के अमजोरा में हो रहा पत्थरों का अवैध खनन

प्रतिनिधि, नारायणपुरअंचल क्षेत्र अमजोरा के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को की गयी शिकायत के बाद नारायणपुर सीओ राकेश भूषण सिंह ने बुधवार को व्यापक रूप से किये जा रहे काले पत्थर का अवैध खनन को लेकर अमजोरा के पहाड़ी का निरीक्षण किया. इस क्रम में काले बड़े पत्थरों का खनन किये जाने की पुष्टि पर उन्होंने […]

प्रतिनिधि, नारायणपुरअंचल क्षेत्र अमजोरा के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को की गयी शिकायत के बाद नारायणपुर सीओ राकेश भूषण सिंह ने बुधवार को व्यापक रूप से किये जा रहे काले पत्थर का अवैध खनन को लेकर अमजोरा के पहाड़ी का निरीक्षण किया. इस क्रम में काले बड़े पत्थरों का खनन किये जाने की पुष्टि पर उन्होंने बताया कि पहाड़ी को काटकर एवं खनन कर आसपास के क्षेत्रों में पत्थर माफियाओं द्वारा कई योजनाओं में बड़ी चालाकी से खपाया जाता है. इस विषय पर कहा जा रहा है कि यह खनन का काम काफी सालों से किया जा रहा है. हालांकि स्थल जांच के दौरान किसी मजदूर या कारोबारी को नहीं देखा गया. आसपास के ग्रामीणों ने सीओ को बताया कि पहाड़ी से पत्थर बड़े चट्टानों को विस्फोटक से तोड़कर किया जाता है. लोगों से बातचीत के क्रम में सीओ ने कहा कि बिना लीज के पहाड़ी पत्थर खनन करना गैर कानूनी है पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सीआइ ब्रह्मदेव चौधरी, राजस्व कर्मचारी गोविंद आदि उपस्थित थे.———————–फोटो: 11 जाम 09 जांच करते सीओ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >