सज धज कर तैयार मुख्य समारोह स्थल
जामताड़ा : भारत की स्वतंत्रता के 67वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने की तैयारी जिले में पूरी कर ली गयी है. मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है.
यहां गुरुवार को प्रात: नौ बजे डीसी चंद्रशेखर के नेतृत्व में झंडोत्तोलन होगा. हालांकि यह अब तक तय नहीं हो सका है कि झंडोत्तोलन कौन करेंगे. डीसी की मानें तो इस बाबत अभी तक रांची मुख्यालय से कोई जानकारी नहीं भेजी गयी है.
