प्रदेश के हालात अच्छे नहीं: बाबूलाल

जामताड़ा : जिले के नाला, कुंडहित व फतेहपुर में बुधवार को झाविमो कार्यकर्ता सम्मेलन सह ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के हालात ठीक नहीं हैं. हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है. इस सरकार से प्रदेश का […]

जामताड़ा : जिले के नाला, कुंडहित फतेहपुर में बुधवार को झाविमो कार्यकर्ता सम्मेलन सह ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के हालात ठीक नहीं हैं.

हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है. इस सरकार से प्रदेश का भला नहीं हो सकता. हेमंत सरकार प्रदेश के खनिज संपदा को बेचने के फिराक में है. शिबू सोरेन परिवारवाद कर रहे हैं, अब पोते की बारी है.

नाला : नाला में कार्यक्रम के पूर्व बाबूलाल मरांडी ने नव निर्मित पार्टी कार्यालय का उदघाटन किया. इस मौके पर माधव चंद्र महतो ने पारा शिक्षकों की स्थायी करण की बात रखी. इस अवसर पर फैजान खान, पुष्पा सोरेन, अमर दुबे, एचएन गिरि, रणधीर सिंह, पप्पु भैया, साजीद अंसारी, राजेंद्र मुमरू, भगवान मंडल, गरीब देवांशी, किशन मुमरू, परितोष सोरेन, अजय मंडल उपस्थित थे.

फतेहपुर

स्थानीय साल बगान में आयोजित झाविमो कार्यकर्ता सम्मेलन में भी बाबूलाल मरांडी ने भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही. मौके पर बारिश मरांडी, अभय मरांडी, परितोष यादव, मनोज गोस्वामी, कादिर अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

कुंडहित त्न कुंडहित सिंचाई डाक बंगला में झाविमो द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की चौदह लोक सभा सीट मिलने पर केंद्र की सरकार को झुका कर रखेंगे और प्रदेश में हर तरह की विकास दिखाई देगी.

उन्होंने कहा कि मुंडा सरकार के 28 महीने में विकास से ज्यादा घोटाला, भ्रष्टाचार हुए हैं. 16 सौ करोड़ का बिजली ठेका बिना टेंडर के दे दिया जाता है तो ऐसे लोगों से प्रदेश की विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है.

सभा को अल्पसंख्यक मोरचा के प्रदेश सचिव डॉ अब्दुल मन्नान, जिप अध्यक्ष पुष्पा सोरेन, दुमका जिला अध्यक्ष पारितोष सोरेन सहित अन्य ने संबोधित किया. मंच संचालन माधवचंद्र महतो ने किया. मौके पर तापर भट्टाचार्य, पप्पू भैया, प्रो सुनील हांसदा, अमित भैया, गौतम महतो, अमर दूबे, एचएन गिरि, रणधीर सिंह, राजू राय, ननी गोपाल गोराई, राजेश बाउरी सहित अनेकों मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >