झारखंड युवा महोत्सव में डीएवी ने मारी बाजी

प्रतिनिधि, जामताड़ाडीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा 28 फरवरी से दो मार्च तक रांची में आयोजित राज्य युवा महोत्सव में जामताड़ा जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए समूह गायन में प्रथम एवं सामाजिक समूह नृत्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार प्राप्त […]

प्रतिनिधि, जामताड़ाडीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा 28 फरवरी से दो मार्च तक रांची में आयोजित राज्य युवा महोत्सव में जामताड़ा जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए समूह गायन में प्रथम एवं सामाजिक समूह नृत्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार प्राप्त किया. समूह गायन में एकता विधि, साक्षी श्रेया, आफरीन नाज, आलोक वर्मा, प्रीति कुमारी, भारती बास्की, अंजली शर्मा ने भाग लिया. समूह नृत्य में चंदन हांसदा मुकुल मरांडी, अभिजीत मुर्मू, आकाश मंडल, राजकुमार मरांडी, अमित हेंब्रम, प्रभात मंडल, प्रकाश कुमार मंडल, सौरभ ओझा, नितेश राज, एहसान अंसारी, राकेश कांत, सौरभ महतो, आदित्य त्रिवेदी और रामाशीष सोरेन ने भाग लिया.विद्यालय की संगीत शिक्षिका बन्नोश्री सरकार को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार दिया गया. प्राचार्य जीएन खान ने टीम को बधाई देते हुए बताया कि झारखंड सरकार ने हमारी टीम का चयन राष्ट्र स्तरीय महोत्सव के लिये किया है. बेहतर प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा जिला को एक विशिष्ट पहचान बनायेंगे. मौके पर जेके सिंह, अश्विनी दुबे, बीएन सिंह, आनंद विश्वकर्मा, विनय कृष्णा, कमलेश प्रसाद, रीता नाग, अर्चना सिंह समेत सभी ने टीम को बधाई दी. ——————————फोटो: 04 जाम 08पुरस्कार देते उपायुक्त शशिरंजन प्रसाद सिंह.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >