ओके... राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में 20 मामले निष्पादित

फोटो : 24 जाम 10 मामले का निष्पादन करते जामताड़ा कोर्ट . व्यवहार न्यायालय परिसर में पांच दिवसीय राष्ट्रीय मेेगा लोक अदालत मंगलवार से शुरू हुआ. पहले दिन 20 मामलों का आपसी समझौता द्वारा समझौता कराया गया. वहीं 12,770 रुपया पक्षकारों ने जमा किया. मामलों के निष्पादन के लिए कुल नौ बेंच का गठन किया […]

फोटो : 24 जाम 10 मामले का निष्पादन करते जामताड़ा कोर्ट . व्यवहार न्यायालय परिसर में पांच दिवसीय राष्ट्रीय मेेगा लोक अदालत मंगलवार से शुरू हुआ. पहले दिन 20 मामलों का आपसी समझौता द्वारा समझौता कराया गया. वहीं 12,770 रुपया पक्षकारों ने जमा किया. मामलों के निष्पादन के लिए कुल नौ बेंच का गठन किया गया था. बेंचों में न्यायिक पदाधिकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोरंजन कवि, फैमिली कोर्ट के जज अर्जुन मोदी, एडीसन जज प्रथम विजय कुमार टू, सीजीएम सिद्धार्थ मंडल, सब जज एसएस फातमी, सिविल जज प्रभाकर सिंह, एसडीजेएम चौधरी, एहसान मोइज, न्यायिक दंडाधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी, स्थायी लोक अदालत के चेयरमेन महेंद्र प्रताप सिंह के अलावे अधिवक्ता व पीएलए सदस्य शामिल थे. यह जानकारी डीएसएसए के सचिव प्रभाकर सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >