ओके... आमसभा की तिथि निर्धारित

कुंडहित . प्रखंड में चार सेविका और छह सहायिका का चयन किया जायेगा. इसके लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र में सूचना भेज दी गयी है. जानकारी देते हुए सीडीपीओ मुकुलिता घोष ने कहा कि आमसभा के लिए तिथि निर्धारित कर दी. 11 बजे सेविका चयन के लिए आमसभा होगी. दोपहर दो बजे सुलुका गांव में सेविका […]

कुंडहित . प्रखंड में चार सेविका और छह सहायिका का चयन किया जायेगा. इसके लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र में सूचना भेज दी गयी है. जानकारी देते हुए सीडीपीओ मुकुलिता घोष ने कहा कि आमसभा के लिए तिथि निर्धारित कर दी. 11 बजे सेविका चयन के लिए आमसभा होगी. दोपहर दो बजे सुलुका गांव में सेविका एवं सहायिका ने चयन के लिए आमसभा होगी. 14 मार्च को आंगनबाडी केंद्र अम्बा एक में सहायिका चयन के लिए पूर्वाहन एक बजे आमसभा सालदाहा में, पूर्वाहन 11 बजे सहायिका चयन के लिए आमसभा तथा तीन बजे सालुका में सहायिका चयन के लिए आमसभा रखा गया है. श्रीमती घोष ने कहा कि 16 मार्च को पूर्वाहन 11 बजे चंद्रपुर दो में सेविका तथा दो बजे घाटपारूलिया में सहायिका चयन किया जायेगा. वहीं 17 मार्च को मुडाबेडिया दो सहायिका तथा 18 मार्च को गरूणडंगाल में सेविका चयन किया जायेगा. कहा कि आमसभा के लिये पुलिस बल भी लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >