बनेगा फ्लाइओवर, रुकेंगी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें

जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय पर बैठक की. इसमें उन्होंने कहा है कि मेरी पहली प्राथमिकता जामताड़ा का विकास करना है. उन्होंने कहा वे दिल्ली में रेलमंत्री से मिल कर आ रहे हैं. जामताड़ा में दो फलाई ओवर व महत्वपूर्ण ट्रेनों की ठहराव की मांग की है. […]

जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय पर बैठक की. इसमें उन्होंने कहा है कि मेरी पहली प्राथमिकता जामताड़ा का विकास करना है. उन्होंने कहा वे दिल्ली में रेलमंत्री से मिल कर आ रहे हैं. जामताड़ा में दो फलाई ओवर व महत्वपूर्ण ट्रेनों की ठहराव की मांग की है.
आश्वासन मिला है कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी की जायेंगे. यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही इसका लाभ लोगों को मिलने लगेगा. कहा थोड़ा समय लगेगा, विभाग बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा है. विधायक ने संकेत दिया है कि वे 27 फरवरी के बाद कई विभागों में हुए घोटाले का उजागर करेंगे. सबसे पहले पेयजल स्वच्छता विभाग में हुए घोटाले की पोल खुलेगी.
कहा यहां किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं चलने वाला है. चाहे वो बिचौलिया हो या पदाधिकारी हो. वही उन्होंने कहा राज्य सरकार ने जो पेट्रोल और डीजल पर वैट लगाया गया है वो सही नहीं है. इसका असर सीधा आम लोगों पर पड़ेगा. सरकार में मैं पूरा दवाब बनाऊंगा कि जो आदेश सरकार ने जारी किया है उसे वापस लें. नहीं तो हम लोग सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे. मौके पर जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, विनोद क्षत्री, आरशी इद उल हक, बुंबा मिश्र, सम्राट मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >