नाला : प्रखंड क्षेत्र के महेशमुंडा पंचायत अंतर्गत महेशमुंडा गांव की कुमारी छवि मुमरू, पिता स्व गुलू मुमरू की पुत्री ने अपने आदिवासी समाज का नाम रोशन किया है.
ज्ञात हो कि छवि मुमरू ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्रावि से प्रारंभ कर नाला उवि से द्वितीय श्रेणी में मैट्रीक, इंटर की पढ़ाई संथाल परगना महाविद्यालय दुमका से द्वितीय श्रेणी व स्नातक की उपाधी एसपी कॉलेज दुमका से संथाली ऑनर्स में यूनिवर्सिटी टॉपर कर महामहिम राष्ट्रपति से पुरस्कृत हुई है.
इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने भाई किशन मुमरू व माता को दिया.लाख बाधा के बावजूद अपना लक्ष्य पुरा किया. उन्होंने पूरे संथाल परगना में टॉपर बन समुदाय, आदिवासियों के संस्कृति व सभ्यता को जीवंत रखने का प्रयास किया.
