बासुकिनाथ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि 25 दिन के बाद रिंग रोड निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. रिंग रोड बनने से क्षेत्र का विस्तारीकरण होगा. नगर पंचायत के अनुसार करीब बारह करोड़ की लागत से साढ़े तीन किलोमीटर रिंग रोड का निर्माण किया जायेगा.
नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा ने सीएम को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा. नप अध्यक्ष श्री लाहा ने मुख्य बस पड़ाव से शिवगंगा तक फ्लाई ओवर ब्रीज का निर्माण, सैरात व हाट का नप में हस्तांतरण, नगर पंचायत द्वारा भेजे गये महत्वपूर्ण डीपीआर की स्वीकृति, नप में प्रधानी प्रथा पर रोक, शहरी जलापूर्ति योजना सुचारू रूप से चलाने के लिए मयुराक्षी नदी से पाइप लाइन द्वारा जल लाने की व्यवस्था कर डीपीआर बनवाने की स्वीकृति, जरमुंडी बाजार में फुटपाथ निर्माण कराने सहित अन्य मांगें की.
मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर कार्यो की स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन नप अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा को दिया.
