फोटो : 10 जाम 12 गर्भवती महिला, 13 महिला की चाचीनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा कहने को तो सदर अस्पताल में सीजर की भी व्यवस्था है. लेकिन जब सीजर वाला मरीज अस्पताल में पहुंचता है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही एक केस जामताड़ा सदर अस्पताल में देखने को मिला. मंगलवार की सुबह मिहिजाम की गर्भवती महिला बेबी साव को अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉ ने कहा की सीजर करना होगा. सारा दिन दवा चला उसके बाद अचानक देर शाम महिला के परिजन को बोला जाता है कि आपका मरीज की हालत ठीक नहीं है उसे धनबाद ले जाये. जबकि परिजन यहीं इलाज कराने की बात कह रहे है.बीबी साव की चाची उर्मिला देवी ने बताया की अंतिम समय में डॉक्टर बाहर ले जाने की बात कह रहे हैं. उन्होंने बताया की डॉक्टर से मरीज के साथ एक नर्स देने की बात कही तो डॉक्टरों ने साफ इंकार कर दिया. जबकि मरीज की हालत बहुत ही गंभीर है.क्या कहते हैं सिविल सर्जनसिविल सर्जन डॉ वीके साहा ने बताया की मरीज को हाई बीपी है जिस कारण उसे धनबाद रेफर किया गया है.
जामताड़ा सदर अस्पताल बना रेफर अस्पताल
फोटो : 10 जाम 12 गर्भवती महिला, 13 महिला की चाचीनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा कहने को तो सदर अस्पताल में सीजर की भी व्यवस्था है. लेकिन जब सीजर वाला मरीज अस्पताल में पहुंचता है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही एक केस जामताड़ा सदर अस्पताल में देखने को मिला. मंगलवार की […]
