बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के चापुडि़या गांव के आदिवासी टोला में विगत रात्रि को एक 22 वर्षीय महिला की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक मृतका सुजिता मुर्मू के पिता देवघर जिला के खरको गांव निवासी सोनालाल मुर्मू ने थाना मंे आवेदन देकर कहा है कि मेरी बेटी की शादी 2010 में चापुडि़या गांव निवासी संतोष मुर्मू के साथ हुई थी. शादी के बाद दो तीन साल अच्छे रहे. वहीं एक बेटी भी हुई मगर बाद में इनलोगों द्वारा मोटरसाइकिल की मांग होने लगी और बेटी को प्रताडि़त करने लगा. पिता सोनालाल मुर्मू ने पति संतोष मुर्मू, ससुर बाबूजन मुर्मू, सास एवं लड़के के भाई कालीदास मुर्मू पर हत्या का आरोप लगाया है. मौके पर बिंदापाथर पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
चार पर महिला की हत्या का आरोप
बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के चापुडि़या गांव के आदिवासी टोला में विगत रात्रि को एक 22 वर्षीय महिला की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक मृतका सुजिता मुर्मू के पिता देवघर जिला के खरको गांव निवासी सोनालाल मुर्मू ने थाना मंे आवेदन देकर कहा है कि मेरी बेटी की शादी […]
