मांगों को लेकर पारा शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

फोटो: 09 जाम 25 विरोध करते पारा शिक्षक प्रतिनिधि, नारायणपुर प्रखंड संकुल साधन केंद्र नारायणपुर के समक्ष झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के बैनर तले पारा शिक्षकों ने सोमवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव योगेश मंडल ने की. इस दौरान संघ के जिला सचिव छोटे लाल महतो मौजूद थे. सभी पारा शिक्षकों ने […]

फोटो: 09 जाम 25 विरोध करते पारा शिक्षक प्रतिनिधि, नारायणपुर प्रखंड संकुल साधन केंद्र नारायणपुर के समक्ष झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के बैनर तले पारा शिक्षकों ने सोमवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव योगेश मंडल ने की. इस दौरान संघ के जिला सचिव छोटे लाल महतो मौजूद थे. सभी पारा शिक्षकों ने अपनी लंबित मानदेय की भुगतान करने की. साथ ही अपनी -अपनी समस्या को रखी. श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार पारा शिक्षकों के सौतेला व्यवहार कर रही है. चार माह से लंबित मानदेय की भुगतान शीघ्र करें. इसके अलावा समान काम के लिये समान मानदेय समेत अन्य मांग को लेकर 14 फरवरी को रांची स्थित परियोजना कार्यालय का घेराव पर रणनीति तैयार की गयी. मौके पर गीता देवी, सविता देवी, रबड़ी देवी, बसंती देवी, मीना किस्कू , खुरशीद अंसारी, इलियास अंसारी, फुरकान अंसारी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >