नियुक्ति के बाद भी पद पर बने हैं पारा शिक्षक

कुंडहित . सरकारी शिक्षक में नियुक्ति होने के बाद भी अभी तक पारा शिक्षक ने इस्तीफा नहीं दिया है. यक सभी विद्यालय की पंजी में अवैतनीक अवकाश लिख कर चले गये है. क्षेत्र में ऐसे लगभग 12 पारा शिक्षक है. उनकी नियुक्ति रांची, दुमका, धनबाद व जमशेदपुर में हो गयी है. कुंडहित शिक्षा विभाग कार्यालय […]

कुंडहित . सरकारी शिक्षक में नियुक्ति होने के बाद भी अभी तक पारा शिक्षक ने इस्तीफा नहीं दिया है. यक सभी विद्यालय की पंजी में अवैतनीक अवकाश लिख कर चले गये है. क्षेत्र में ऐसे लगभग 12 पारा शिक्षक है. उनकी नियुक्ति रांची, दुमका, धनबाद व जमशेदपुर में हो गयी है. कुंडहित शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार न तो शिक्षकों ने और न ही विद्यालय के सचिव ने इस संबंध में बीइओ को सूचना दी है. बीइइओ स्वप्न कुमार मंडल ने कहा कि अभी तक उन्हें किसी पारा शिक्षक को ने सूचना दी है और न ही इस्तीफा सौंपा है. नियम संगत सरकारी शिक्षक में नियुक्ति होने के एक सप्ताह के भीतर इस्तीफा दे देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >