अनुदेशकों ने लगायी न्याय की गुहार

प्रतिनिधि, नालानेताजी स्टेडियम में हरेकृष्ण यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को अनौपचारिक अनुदेशक संघ की एक बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से संघ के अंदर एकता बनाये रखने तथा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से संपर्क कर सामंजन के लिये गुहार लगाने संबंधी विचार-विमर्श किया गया. कहा गया कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद […]

प्रतिनिधि, नालानेताजी स्टेडियम में हरेकृष्ण यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को अनौपचारिक अनुदेशक संघ की एक बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से संघ के अंदर एकता बनाये रखने तथा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से संपर्क कर सामंजन के लिये गुहार लगाने संबंधी विचार-विमर्श किया गया. कहा गया कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद अनुदेशकों में काफी उम्मीद जगी थी, लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी विभाग असंवेदनशील बना रहा. बताया गया कि न्याय पाने के लिए संघ के एक ग्रुप ने न्यायालय में भी एक रिपोर्ट दर्ज किया है. जिस पर फैसला आते ही फिर से विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाने का निर्णय लिया गया. मौके पर गोरांग प्रसाद घोष, सत्यजीत बाद्यकर, मनोरंजन हेंब्रम, श्यामल कुमार माजि, मंगल मुर्मू, वरुण कुमार पाल, नीलांबर सोरेन आदि अनुदेशक उपस्थित थे.——————————फोटो: 03 जाम 13बैठक करते अनुदेशक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >