झारखंड राज्य सरदार व चौकीदार संघ ने किया धरना–प्रदर्शन
जामताड़ा : झारखंड राज्य सरदार एवं चौकीदार संघ द्वारा अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना–प्रदर्शन किया गया. धरना के उपरांत एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलकर मांग पत्र सौंपा.
इस मौके पर झारखंड राज्य चौकीदार एवं सरदार संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध आजाद मौजूद थे. मौके पर उन्होंने कहा की आज हमारी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है. हमारी समस्या का समाधान न तो जिला प्रशासन कर पा रहा है और न ही कोई जनप्रतिनिधि. आज चौकीदार व सरदार उपेक्षा के शिकार है.
उन्होंने कहा की आज छह साल होने को है लेकिन आज तक हम लोगों को पोशाक भी नहीं मिल पाया है. आज हमारी ये हालत हो गयी है कि सही समय पर पैसा नहीं देने के कारण दुकानदार भी राशन नहीं देता.
