कुंडहित : आधार कार्ड बनाने में हो रही दिक्कतों को लेकर नाला पूर्व विधायक रवींद्रनाथ महतो ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनी. उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड बनाया जा रहा है. यहां महिलाओं एवं बच्चों को लाना संभव नहीं है. श्री महतो कहा कि वार्ड स्तर पर शिविर लगा कर कार्ड बनाया जाय.
उन्होंने उक्त समस्या से उपायुक्त को अवगत कराने की बात कही. मौके पर ओपेश्वर हेंब्रम, दीपक दलाल, शरम मंडल, निमाई सेन, उत्तम बाउरी, सुरेंद्र मरांडी, रुपधन हांसदा आदि उपस्थित थे.
