जसीडीह भाजपा नगर उपाध्यक्ष का शव मिला

जसीडीह : थाना क्षेत्र के रोहिणी हाइस्कूल के समीप से शुक्रवार अहले सुबह जसीडीह भाजपा नगर इकाई के उपाध्यक्ष रंजीत रमानी (48) का शव बरामद किया गया. इस संबंध में मृतक की पत्नी पालो देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए संथाली निवासी मुर्गी फोरम के मालिक कृष्णा सिंह समेत संदीप सिंह व अन्य के […]

जसीडीह : थाना क्षेत्र के रोहिणी हाइस्कूल के समीप से शुक्रवार अहले सुबह जसीडीह भाजपा नगर इकाई के उपाध्यक्ष रंजीत रमानी (48) का शव बरामद किया गया. इस संबंध में मृतक की पत्नी पालो देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए संथाली निवासी मुर्गी फोरम के मालिक कृष्णा सिंह समेत संदीप सिंह व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिक्र है कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उनके पति कचहरी जाने कह कर घर से निकले थे. रात्रि 12 बजे तक वापस नहीं लौटे तो मायके वालों को यह बात बता कर खोजबीन शुरू की. बावजूद रात भर कुछ पता नहीं चल पाया. खोजबीन के दौरान ही भतीजा संथाली निवासी सरोज कुमार राम उर्फ टिंकू ने बताया कि रात्रि करीब आठ बजे धोबिया गली जसीडीह के पास फूफा जी के साथ कृष्णा सिंह को झंझट करते देखा था. बीचबचाव करने पर कृष्णा सिंह ने 24 घंटे में उठा लेने की धमकी दी थी.
खोजबीन के क्रम में ही रोहिणी हाइस्कूल के पास जसीडीह जाने वाली पथ स्थित बगल के खेत में पति को गिरा पड़ा देखा. सुबह करीब छह बजे उन्हें उठा कर सदर अस्पताल भी ले गया, जहां ऑन डय़ूटी डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल पर पति नीचे व ऊपर मोटरसाइकिल पड़ा हुआ था. उनके गले में मफलर से कसा हुआ था. यह भी जिक्र है कि कृष्णा व संदीप दबंग किस्म के हैं. उन्हीं लोगों ने मिल कर पति की हत्या कर दी है. आरोपितों पर मृतका की विधवा ने कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >