सतसाल गांव के कु एं से एक व्यक्ति का शव बरामद

जामताड़ा . थाना क्षेत्र के सतसाल गांव में अजय नदी के किनारे कुएं से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का नाम पिंटू सिंह है जो गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे निर्माण कार्य का स्थानीय सुपरवाइजर था. आज सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव को […]

जामताड़ा . थाना क्षेत्र के सतसाल गांव में अजय नदी के किनारे कुएं से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का नाम पिंटू सिंह है जो गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे निर्माण कार्य का स्थानीय सुपरवाइजर था. आज सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव को देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को कुएं से बाहर निकाला व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि पिंटू सिंह बीते कई दिनों से लापता थे. वह बिहार के मोतीहारी जिले के रहने वाले हैं. सूचना पाकर मृतक का भाई राजू सिंह शव को देख कर उसकी पहचान की. वहीं लोग तरह-तरह की चर्चा की रहे हैं. पुलिस भी हर बिंदु पर नजर बनाते हुए मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >