मातृभूमि नन बैंकिंग के सीएमडी सहित कर्मियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जामताड़ा कोर्ट . मातृभूमि मेनुफक्चरिंग एंड मार्केटिंग इंडिया लिमिटेड से जुड़े डायरेक्टर व जामताड़ा शाखा से जुडे़ कई कर्मियों के विरुद्ध पांच लाख दस हजार रुपये के धोखाधड़ी का एक मामला प्रकाश में आया है. संबंध में धनंजय तिवारी ने सीजेएम के न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है. श्री तिवारी ने मातृभूमि के सीएमडी […]

जामताड़ा कोर्ट . मातृभूमि मेनुफक्चरिंग एंड मार्केटिंग इंडिया लिमिटेड से जुड़े डायरेक्टर व जामताड़ा शाखा से जुडे़ कई कर्मियों के विरुद्ध पांच लाख दस हजार रुपये के धोखाधड़ी का एक मामला प्रकाश में आया है. संबंध में धनंजय तिवारी ने सीजेएम के न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है. श्री तिवारी ने मातृभूमि के सीएमडी विष्णु मंडल सहित विकास यादव, पाकडीह, संजीत राणा, रंजीत राणा, गोविंदपुर बेना, राजकुमार मंडल, धनंजय मंडल, सुपाइडीह को अभियुक्त बनाया है. श्री तिवारी के आवेदन पर सुनवाई के बाद आवेदन को प्राथमिकी दर्ज करने के लिये थाना भेजने का आदेश दिया गया है. इस कंपनी का कार्यालय कई वर्ष पूर्व कोर्ट रोड में खोला गया था जो अभी बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >