ओके... पहले मतदान फिर जलपान : बीडीओ

फोटो : 05 जाम 52 संबोधित करते बीडीओ राम नारायण सिंह प्रतिनिधि नारायणपुर : प्रखंड परिसर स्थित मैदान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल चंदाडीह लखनपुर की टीम के नाम रहा. विपक्षी टीम लक्ष्मीपुर ने महज दो गोल ही दाग पाई. विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कार बीडीओ […]

फोटो : 05 जाम 52 संबोधित करते बीडीओ राम नारायण सिंह प्रतिनिधि नारायणपुर : प्रखंड परिसर स्थित मैदान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल चंदाडीह लखनपुर की टीम के नाम रहा. विपक्षी टीम लक्ष्मीपुर ने महज दो गोल ही दाग पाई. विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कार बीडीओ राम नारायण सिंह तथा बीइइओ तरुण कुमार धांटी ने संयुक्त रुप से प्रदान किया गया. अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि जीत हार खेल के दो पहलू है. कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मे अधिक से अधिक मतदाता अपने नजदीक के बूथ पर जाकर वोट करे. उन्होंने खिलाडि़यों तथा उपस्थित लोगों को यह शपथ दिलायी कि इस चुनाव में सभी लोग अपने अधिकार को प्रयोग करे तथा दूसरों को भी मतदान करने के लिये प्रेरित करे. मौके पर बीपीआरओ अनुग्रह होरो, कल्याण पदाधिकारी लक्खी राम कोल, शब्बीर अंसारी, शिक्षक देवीलाल हांसदा, रवि किशोर रवि, असलम अंसारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >