ओके... हाथी ने धान के खेत को रौंदा

कुंडहित : देवली गांव में दर्जनों किसानों के धान के खेत को जंगली हाथी ने रौंद डाला. ग्रामीण दुर्गा गोराइ, द्विजपद गोराई, शक्ति गोराई, दुलाल गोराई, मंटू गोराई ने बताया कि लगभग दो माह से दो हाथी कभी देवली, गायसावड़ा, अमलादही, इंद्रपहाड़ी गांव में उत्पात मचा रखा है. वन विभाग में खबर देने के बाद […]

कुंडहित : देवली गांव में दर्जनों किसानों के धान के खेत को जंगली हाथी ने रौंद डाला. ग्रामीण दुर्गा गोराइ, द्विजपद गोराई, शक्ति गोराई, दुलाल गोराई, मंटू गोराई ने बताया कि लगभग दो माह से दो हाथी कभी देवली, गायसावड़ा, अमलादही, इंद्रपहाड़ी गांव में उत्पात मचा रखा है. वन विभाग में खबर देने के बाद भी विभाग का न तो कर्मी और न ही पदाधिकारी खबर लेते हैं. ग्रामीणों ने कुंडहित बीडीओ अरविंद ओझा के पास जाकर वन विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की. बीडीओ ने कार्रवाई के लिये उच्चाधिकारी क ो लिखने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >